{"_id":"6a3519dbb7502be1940ce580","slug":"car-loses-control-and-plunges-into-a-gorge-four-injured-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-124643-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी, चार लोग घायल
Fri, 19 Jun 2026 03:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 19 Jun 2026 03:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुष्ठान से लिए दिल्ली से पंचाली गांव जा रहे थे सभी
एक अन्य हादसे में ट्रक मकान की छत पर गिरा, कोई हताहत नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
गैरसैंण। अनुष्ठान के लिए दिल्ली से अपने गांव पंचाली आ रहे लोगों की कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोग घायल हो गए। दूसरी ओर एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे एक मकान की छत पर जा गिरा। गनीमत रही कोई हताहत नहीं हुआ।
शुक्रवार को पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे नौगांव-पंचाली बैंड के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 10 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में दिल्ली से धार्मिक कार्य के लिए अपने गांव पंचाली आ रहे चांदनी (40), भरत राम (42), राधा देवी (30) और पुष्पा देवी (38) घायल हो गए। चालक और बच्चा ठीक है। गंभीर रूप से घायल चांदनी को सीटी स्कैन के लिए श्रीनगर और अन्य तीनों को कर्णप्रयाग अस्पताल रेफर किया गया। दूसरी घटना बृहस्पतिवार देर रात करीब 11:30 बजे दिवालीखाल के निकट कालीमाटी गांव में हुई। कर्णप्रयाग से रामनगर की ओर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे भरत सिंह के मकान की छत पर जा गिरा। हादसे में छत की दीवार और पानी की टंकी क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन गनीमत रही कोई हताहत नहीं हुआ। कोतवाली प्रभारी मनोज सिरौला ने बताया कि घटनाओं की जांच की जा रही है।