सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Celebrations held peacefully in alcohol-banned village

Chamoli News: शराब प्रतिबंधित गांव में शांतिपूर्वक मना उत्सव

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 05 Mar 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
Celebrations held peacefully in alcohol-banned village
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

देवाल। विकासखंड के दस से अधिक गांवों में हुई शराबंदी का असर इस बार की होली में दिखा। शराब प्रतिबंधित गांव में होली पर लोग शराब पीते-पिलाते नहीं दिखे। ब्लॉक के घेस, हिमनी, बलाण, तलाैर, पदमल्ला, रैन, सवाड़, मानमती सहित दस से अधिक गांवों में महिलाओं के प्रयास से शराब पर पूर्ण प्रतिबंध है। शराब परोसने वालों के खिलाफ अर्थदंड व सामाजिक बहिष्कार का प्रस्ताव पास किया गया है। प्रतिबंध होने के बाद से पहली बार होली के त्योहार पर शराब का प्रचलन नहीं दिखा। महिलाओं ने होली के गीत गाकर एक दूसरे को बधाई दी गई। वहीं घेस गांव में प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने होली का आयोजन किया। घेस की महिला मंगल दल अध्यक्ष बेला देवी ने बताया कि शराब बंदी का असर इस बार वास्तव में देखने को मिला है। तलौर की प्रधान जानकी रावत ने कहा कि शराब पर प्रतिबंध होने से बड़ी संख्या में महिला व बच्चों ने अच्छे से होली खेली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed