सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Smoke causes irritation in the eyes and difficulty in breathing

Chamoli News: धुएं से आंखों में हो रही जलन, सांस लेने में दिक्कत

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 05 Mar 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
Smoke causes irritation in the eyes and difficulty in breathing
विज्ञापन
बीते तीन दिनों से आग में जल रहे हैं जंगल
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। जंगलों में आग से वन संपदा तो नष्ट हो रही है बल्कि सेहत पर भी बुरा असर पड़ रहा है। आंखों में जलन के साथ सांस के रोगियों को दिक्कत हो रही है। बृहस्पतिवार को आंखों में जलन की दिक्कत के साथ कुछ लोग अस्पताल भी पहुंचे।
बदरीनाथ और केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के जंगलों में अलग-अलग जगहों पर तीन दिनों से आग लगी है। ऐसे में पूरे क्षेत्र में आग का धुआं फैला हुआ है। इससे लोगों को आंखों में जलन के साथ सिर में दर्द हो रहा है। उप जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीपी पुरोहित के अनुसार दो लोग आंखों में जलन और सिददर्द की समस्या लेकर अस्पताल आए। कहा कि आग से वातावरण में कार्बन मोनो ऑक्साइड फैल जाता है। इसलिए आंखों में जलन होने पर साफ पानी से आंखें धोएं, जलन अधिक होने पर ठंडे पानी की सिकाई करें, सांस के रोगी सामान्य मास्क का प्रयोग करें, दिक्कत अधिक होने पर चिकित्सकीय परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed