{"_id":"6a3e762b2ee8f68a44084a41","slug":"chamoli-administration-on-alert-as-nihangs-march-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-124816-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: निहंगों के कूच करने पर चमोली प्रशासन अलर्ट पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: निहंगों के कूच करने पर चमोली प्रशासन अलर्ट पर
Fri, 26 Jun 2026 06:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 26 Jun 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग। बीते बृहस्पतिवार रात को विकासनगर से निहंगों के कूच को लेकर चमोली प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया। मामले की सतर्कता को देखते हुए कर्णप्रयाग में लगी धारा 163 को और तीन दिन के लिए बढ़ाया जा सकता है।
बीते 16 जून को कर्णप्रयाग में निहंगों और अन्य स्थानीय के बीच हुए विवाद हुआ था। इसके बाद नगरासू गुरुद्वारा प्रकरण और अब विकासनगर से निहंगों के जत्थे के कूच करने से पूरा प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर है। प्रशासन ने चमोली जिले की सीमा बदरीनाथ हाईवे पर कमेड़ा में सुरक्षा चौकस कर दी है। यहां दमकल के वाहन भी भेजे। साथ ही सीमा पर स्थायी बैरिकेड बनाने भी शुरू कर दिए हैं। एसडीएम अलकेश नौडियाल ने बताया कि विकासनगर की घटना के बाद सुरक्षा बल अलर्ट है। यही नहीं 27 तक लगी धारा 163 को भी तीन दिनों के लिए बढ़ाए जाने की प्रक्रिया की जा रही है। संवाद