{"_id":"6a3a765cdf1e8595d2099f40","slug":"chamoli-admission-process-begins-at-iti-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-124735-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली : आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली : आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 23 Jun 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
416 सीटों के लिए 5 जुलाई तक करें आवेदन
चमोली जिले में कर्णप्रयाग, गोपेश्वर, तपोवन सहित छह आईटीआई हैं संचालित
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। चमोली जिले में संचालित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन संस्थानों में करीब 416 सीटों पर प्रवेश होंगे। इस बार नारायणबगड़ आईटीआई में युवा प्रवेश ले सकेंगे।
जिले में कर्णप्रयाग के अलावा जिला मुख्यालय गोपेश्वर, तपोवन, पोखरी, गैरसैंण, नंदासैंण और नारायणबगड़ में आईटीआई संचालित हैं जबकि देवाल असंचालित है। इन आईटीआई में से गैरसैंण और नारायणबगड़ में एक-एक साल के अंतराल में प्रवेश होते हैं जबकि अन्य पांच आईटीआई में हर वर्ष प्रवेश प्रक्रिया होती है। नारायणबगड़ आईटीआई में इस बार प्रवेश होंगे। कर्णप्रयाग आईटीआई के प्रधानाचार्य दीपक कुमार चौधरी ने बताया कि 5 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। इसके लिए www.vpputtrakhand.in एवं www.dsde.uk.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। 7 जुलाई तक वरीयता सूची जारी होने के बाद 8 जुलाई से 15 जुलाई तक ट्रेड और संस्थान के लिए आवेदन प्रक्रिया चलेगी।
इंसेट
इन ट्रेडों में होंगे प्रवेश
कर्णप्रयाग आईटीआई में मोटर मैकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, आशुलिपि हिंदी, विद्युतकार, फीटर की कुल 112, गोपेश्वर में विद्युतकार, कंप्यूटर ऑपरेटर, आशुलिपि हिंदी, स्टिंग टेक्नोलॉजी में 112, पोखरी में विद्युतकार और फीटर की 40, नंदासैंण में फीटर और वेल्डर की 60, नारायणबगड़ में इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक की 24, तपोवन में मोटर मैकेनिक व्हीकल विद्युतकार, कंप्यूटर ऑपरेटर की 68 सीटों पर प्रवेश होंगे।