{"_id":"6a3a6e3cb66c4c576c0a501b","slug":"chamoli-more-than-11000-people-practiced-yoga-in-june-karnpryag-news-c-48-1-kpg1003-124727-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली : जून माह में 11 हजार से अधिक लोगों ने किया योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली : जून माह में 11 हजार से अधिक लोगों ने किया योग
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 23 Jun 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। चमोली जिले में आयुष विभाग की ओर से आयोजित योग शिविरों में एक माह में 11 हजार 150 ग्रामीणों ने योग किया। इन शिविरों में उन्हें स्वस्थ रहने के लिए प्राणायाम की जानकारी भी दी गई।
जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग ने जून माह में योग और प्राणायाम के लिए अभियान चलाया। इस दौरान गांव्र-गांव जाकर विभाग के चिकित्सकों ने शिविरों का आयोजन किया गया। इसमें करीब 550 से अधिक योग सत्रों का आयोजन किया गया। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. श्रवण त्रिपाठी ने बताया कि जिले के सभी विकासखंडों के ग्रामीण क्षेत्रों में ये शिविर आयोजित किए गए। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में तैनात योग अनुदेशकों और चिकित्सकों ने सत्रों का संचालन किया। एक माह के दौरान लगभग 550 योग सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों के माध्यम से ग्रामीणों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। संवाद