फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Construction of the GIC Silpata Inter College building has begun.

Chamoli News: जीआईसी सिलपाटा इंटर कॉलेज भवन का निर्माण शुरू

Fri, 26 Jun 2026 06:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 26 Jun 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
Construction of the GIC Silpata Inter College building has begun.
फोटो
विज्ञापन

2.40 करोड़ की लागत से बनेगा भवन, इस वर्ष के अंत तक पूरा हो जाएगा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
आदिबदरी। तहसील के जीआईसी सिलपाटा इंटर कॉलेज के नए भवन का निर्माण कार्य शुक्रवार से नावोई तोक में शुरू हो गया। कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। 2.40 करोड़ की लागत से भवन का निर्माण होगा जो इस वर्ष के अंत तक तैयार हो जाएगा।

आदिबदरी तहसील का दूरस्थ विद्यालय सिलपाटा अब तक सीमित पांच कमरों में संचालित हो रहा था। कक्षा-कक्षों की कमी के कारण छात्र-छात्राओं को यहां बरामदे में पढ़ाई करनी पड़ती है। तीन वर्ष पहले सिलपाटा गांव के ग्रामीणों ने 12 नाली भूमि दान दी थी। पहले धन की कमी और अधिक लागत से टेंडर नहीं हो सका था। अमर उजाला ने इस संबंध में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद कार्रवाई तेज हुई और नए भवन निर्माण के लिए 2.40 करोड़ रुपये स्वीकृत होने के बाद अब कार्य शुरू हो गया। विधायक नौटियाल ने कहा कि छात्रों की परेशानी अब दूर हो जाएगी। उन्होंने सिलपाटा को छिमटा मार्ग से जोड़ने का काम भी इसी वर्ष शुरू करने की बात कही। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता भजन सिंह नेगी, भाजपा नेता टीका प्रसाद मैखुरी, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष विनोद नेगी, भाजपा चांदपुर गढ़ी के महामंत्री नारायण नेगी, धर्म सिंह नेगी, केदार सती, कैप्टन गैंणा रावत और पवन नेगी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed