सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Crowds of devotees are pouring into Mana village, with the Bhima Bridge and Satopanth route becoming the center of attraction

Chamoli News: माणा गांव में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, भीम पुल और सतोपंथ मार्ग बने आकर्षण का केंद्र

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 03 May 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
Crowds of devotees are pouring into Mana village, with the Bhima Bridge and Satopanth route becoming the center of attraction
बदरीनाथ मंदिर के दर्शनों को लगी श्रद्धालुओं की लाइन। संवाद
विज्ञापन
- सौंदर्य और प्राचीन स्थलों का आनंद ले रहे श्रद्धालु, दिनभर बनीं चहल-पहल
Trending Videos

मनोज रावत

बदरीनाथ। भगवान बदरीविशाल के दर्शनों के साथ ही देश के प्रथम गांव माणा में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। बदरीनाथ धाम पहुंचने वाले तीर्थयात्री धार्मिक आस्था के साथ-साथ माणा गांव के प्राकृतिक सौंदर्य और पौराणिक स्थलों का भी आनंद ले रहे हैं। सुबह से लेकर शाम तक गांव की गलियों, भीम पुल और सतोपंथ मार्ग पर श्रद्धालुओं का रैला लगा हुआ है। सबसे अधिक आकर्षण भीम पुल पर देखने को मिल रहा है। सरस्वती नदी के ऊपर प्राकृतिक रूप से रखी विशाल शिला को देखने और वहां फोटो खिंचवाने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। युवा, बुजुर्ग और परिवारों के साथ पहुंचे श्रद्धालु यहां यादगार तस्वीरें लेने में जुटे नजर आ रहे हैं।
वहीं सतोपंथ मार्ग भी पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण बना हुआ है। इस मार्ग पर स्थापित पांच पांडवों की मूर्तियां लोगों को महाभारत काल की याद दिला रही हैं। श्रद्धालु इन मूर्तियों के साथ फोटो खिंचवाने के साथ उनके बारे में जानकारी भी जुटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के श्रद्धालु विकास धनकर और नीरज का कहना है कि माणा गांव में बिताए पल अभिभूत करने वाले हैं। यहां ऊनी वस्त्रों की खरीदारी भी की। माणा गांव में स्थित पौराणिक और धार्मिक स्थलों का दीदार भी किया। लखनऊ की माधवी और सोमेश का कहना है कि सरस्वती नदी के दर्शन किए। कहीं नदी की गर्जना तो कहीं शांत स्वभाव का अलग ही अनुभव रहा।

इसके अलावा व्यास गुफा और गणेश गुफा में भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। मान्यता है कि महर्षि वेदव्यास ने इसी स्थान पर महाभारत की रचना की थी, जबकि भगवान गणेश ने उसे लिपिबद्ध किया था। इन धार्मिक कथाओं को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो रहे हैं।

माणा गांव के पूर्व ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा का कहना है कि यात्रा सीजन शुरू होते ही माणा गांव में चहल-पहल बढ़ गई है। ऊनी वस्त्र, स्थानीय उत्पाद और पारंपरिक व्यंजनों की दुकानों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दे रही है। प्रशासन और पुलिस की ओर से भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इंसेट----

फोटो-

मौसम में आए बदलाव से बदरीनाथ में बढ़ी ठंड

बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम में रविवार को दोपहर बाद हुई बारिश के बाद चारों ओर कोहरा छा गया। इससे धाम में ठंड बढ़ गई है। अपराह्न दो बजे धाम में हल्की बारिश भी हुई। तीर्थयात्रियो ने बारिश के बीच लाइन में लगकर बदरीनाथ भगवान के दर्शन किए। मौसम में ठंडकर आने के बाद भी श्रद्धालुओं के उत्हास में कोई कमी नहीं है। तड़के से ही भगवान बदरीनाथ के दर्शनों की लाइन लग रही है। संवाद

बदरीनाथ मंदिर के दर्शनों को लगी श्रद्धालुओं की लाइन। संवाद

बदरीनाथ मंदिर के दर्शनों को लगी श्रद्धालुओं की लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed