सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Soldiers and volunteers reached Hemkund Sahib after clearing snow from the Aastha Path

Chamoli News: आस्था पथ से बर्फ हटाकर हेमकुंड साहिब पहुंचे जवान व सेवादार

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 03 May 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
Soldiers and volunteers reached Hemkund Sahib after clearing snow from the Aastha Path
हेमकुंड साहिब के मुख्य द्वार पर बर्फ की सफाई करते सेना के जवान। स्रोत: गुरुद्वारा प्रबंधन
विज्ञापन
- गुरुद्वारा में कांप्लेक्स का गेट खोलकर पढ़ी अरदास, अब जवान वहीं रुकेंगे
Trending Videos

- हेमकुंड साहिब में चार फीट तक जमी है बर्फ
ज्योतिर्मठ। भारतीय सेना के जवान और गुरुद्वारे के सेवादार आस्था पथ से बर्फ हटाने के बाद हेमकुंड साहिब पहुंच गए हैं। अब जवान व सेवादार हेमकुंड साहिब में ही रुकेंगे और मार्ग के शेष हिस्से से बर्फ हटाने का काम करेंगे। इससे पहले उन्हें रात्रि विश्राम के लिए घांघरिया लौटना पड़ रहा था।
हेमकुंड सहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाकर मार्ग को दुरुस्त करने के लिए भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवान और गुरुद्वारा ट्रस्ट के सेवादार 15 अप्रैल को गोविंदघाट से घांघरिया के लिए रवाना हुए थे। 16 अप्रैल से जवानों व सेवादारों ने मार्ग से बर्फ हटाने का काम आरंभ किया। अटलाकोटी ग्लेशियर क्षेत्र से ऊपर भारी बर्फ जमी हुई है। टीम ने लगातार तेजी से काम करते हुए बर्फ हटाकर मार्ग को दुरुस्त किया और अब जवान हेमकुंड साहिब पहुंच चुके हैं। अब आस्था पथ को चौड़ा करने के साथ ही करीब डेढ़ किमी का ट्रैक शेष है जिससे बर्फ हटाई जानी है जवान और सेवादार हेमकुंड साहिब में ही रुककर बर्फ को हटाने का काम करेंगे। हेमकुंड साहिब में इस समय करीब चार फीट तक बर्फ जमी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि रविवार को जवान और सेवादार हेमकुंड साहिब पहुंच गए हैं, वहां गुरुद्वारा खोलने के बाद अरदास पढ़ी गई। पहले जवान व सेवादार सुबह घांघरिया से मार्ग से बर्फ हटाने के लिए जाते ओर रात होने पर वापस लौट आते, अब वे हेमकुंड साहिब में ही रुकेंगे और बर्फ हटाने का शेष कार्य करेंगे। पहले जो आवाजाही में दिक्कत हो रही थी अब वह नहीं रहेगी। यात्रा आरंभ होने से पूर्व मार्ग को पूरी तरह से दुरुस्त कर दिया जाएगा।
करीब 4632 मीटर (15200 फीट) की ऊंचाई पर स्थित हेमकुंड साहिब के कपाट 23 कई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

हेमकुंड साहिब के मुख्य द्वार पर बर्फ की सफाई करते सेना के जवान। स्रोत: गुरुद्वारा प्रबंधन

हेमकुंड साहिब के मुख्य द्वार पर बर्फ की सफाई करते सेना के जवान। स्रोत: गुरुद्वारा प्रबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed