सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Over 50,000 plastic bottles collected in five days

Chamoli News: पांच दिन में 50 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतल की एकत्रित

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 03 May 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
Over 50,000 plastic bottles collected in five days
ज्योतिर्मठ में सफाई के दौरान एकत्रित की गई प्ला​स्टिक की बोतलें। स्रोत: नगर पालिका
विज्ञापन
ज्योतिर्मठ नगर पालिका की ओर से यात्रा मार्ग पर चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान
Trending Videos




ज्योतिर्मठ। नगर पालिका ज्योतिर्मठ की ओर से यात्रा मार्ग पर लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। पालिका के पर्यावरण मित्रों ने पांच दिन में 50 हजार से अधिक प्लास्टिक की बोतलें एकत्रित कर दी हैं।



बदरीनाथ धाम की यात्रा आरंभ होने पर नगर पालिका की ओर से ज्योतिर्मठ से गोविंदघाट तक लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जाता है। प्लास्टिक रैपर व बोतलों को एकत्रित किया जाता है। इसके बाद इन्हें बेचकर पालिका को अच्छी खासी आय प्राप्त होती है। इस बार नगर पालिका ने वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चला रखा है। नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह ने बताया कि पालिका के 74 पर्यावरण मित्रों ने पांच दिनों में नगर पालिका के प्रवेश द्वार से गोविंदघाट तक 50 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें एकत्रित की हैं। श्रद्धालुओं को स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है। आगे भी निरंतर स्वच्छता अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed