सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demand for completion of construction of Jilasoo-Aali road

Chamoli News: जिलासू-आली मार्ग का निर्माण पूरा करने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 19 Mar 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
Demand for completion of construction of Jilasoo-Aali road
विज्ञापन
पोखरी। विकासखंड पोखरी के अंतर्गत जिलासू-आली मोटर मार्ग डेढ़ दशक से अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर निर्माण कार्य जल्द पूरा करने की मांग की।
Trending Videos

आली के पूर्व प्रधान तेजपाल सिंह बर्त्वाल, कांडई की प्रधान प्रभा देवी, गिरसा के पूर्व प्रधान अनूप प्रकाश चौहान, मदन सिंह राणा आदि ने कहा कि 13 किमी लंबे जिलासू-आली मार्ग को वर्ष 2012 में स्वीकृति मिली। मगर आज तक काम पूरा नहीं हो पाया है। आली से मस्ट गांव तक छह किमी और जिलासू से करीब पांच किमी सड़क की कटिंग हो चुकी है। मगर बीच में किमी सात और आठ कुल दो किमी की कटिंग अटकी हुई है। ग्रामीणों के आंदोलन के बाद विभाग ने जेसीबी तो भेजी लेकिन कार्य सुस्त गति से चल रहा है। मार्ग न बनने से ग्रामीणों को जिला मुख्यालय गोपेश्वर जाने के लिए 40 किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। सड़क बन जाए तो मस्ट गांव, सौडामगरा, बीणा, नागधार, सतूण, आली, कांडई, झिलोटी, शरणा, ऐरास, गिरसा और जिलासू गांव के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed