सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   DM angry over delay in improvement works of Badrinath Highway

Chamoli News: बदरीनाथ हाईवे के सुधारीकरण कार्यों में देरी पर डीएम नाराज

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 02 Apr 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
DM angry over delay in improvement works of Badrinath Highway
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

एडीएम को यात्रा मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधारीकरण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट देने को कहा
कहा- कपाट खुलने से पहले सभी सड़कों की स्थिति में करें सुधार
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे के भूस्खलन व भू-धंसाव क्षेत्रों में सुधारीकरण में हो रही देरी पर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कड़ी नाराजगी जताई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा से पूर्व हर हाल में हाईवे को दुरुस्त किया जाए। साथ ही एडीएम को यात्रा मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधारीकरण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट और वहां मैन पावर व मशीनों से किए जा रहे कार्य की वास्तविक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार को चारधाम यात्रा मार्ग को लेकर समीक्षा बैठक की। डीएम ने कहा कि यात्रा से पूर्व हाईवे के ट्रीटमेंट, ब्लैकटॉप, प्रोटेक्शन कार्य व स्लोप स्थिरीकरण के कार्य को हर हाल में ठीक कर लिया जाए। कपाट खुलने से पहले सभी सड़कों की स्थिति ठीक कर लें। डीएम ने एनएचआईडीसीएल के परियोजना अधिकारी को कमेड़ा से हेलंग तक तथा बीआरओ के कमान अधिकारी को हेलंग से बदरीनाथ धाम तक और एनएच रुद्रप्रयाग के ईई को चोपता-मंडल हाईवे पर सुधारीकरण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मजदूरों और मशीनों की संख्या बढ़ाई जाए ताकि यात्रा से पूर्व सभी कार्य पूरे हो जाएं। वहीं एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने वर्चुअली जुड़कर हाईवे की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यात्रा से पूर्व हाईवे पर सुधारात्मक कार्य पूर्ण होना जरूरी है ताकि यात्रियों को जाम जैसी समस्या से न जूझना पड़े। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, लोनिवि के ईई नवीन ध्यानी, ईई एनएच रुद्रप्रयाग ओंकार पांडेय के अलावा एनएचआईडीसीएल के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed