सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Drone used to search for missing tourist in Valley of Flowers.

Chamoli News: फूलों की घाटी में लापता पर्यटक की ड्रोन से की तलाश

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 11 Jun 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
Drone used to search for missing tourist in Valley of Flowers.
विज्ञापन
फोटो

ज्योतिर्मठ। फूलों की घाटी क्षेत्र में लापता हुए पर्यटक की तलाश दूसरे दिन भी जारी रही। एसडीआरएफ और वन विभाग की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को पूरे क्षेत्र में सघन सर्च अभियान चलाया लेकिन देर शाम तक पर्यटक का कुछ पता नहीं लग सका।
नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ अभिमन्यु ने बताया कि बुधवार को फूलों की घाटी घूमने गए गब्बर सिंह (48) निवासी फरीदाबाद (हरियाणा) के लापता होने की सूचना मिली थी। उनकी खोज के लिए ड्रोन की मदद से घाटी और आसपास के क्षेत्रों की निगरानी की गई। टीमों ने ग्लेशियर प्वाइंट सहित दुर्गम स्थानों पर भी तलाश अभियान चलाया। डीएफओ ने बताया कि मुख्य गेट के अलावा घाटी से बाहर निकलने के दो अन्य मार्ग भी हैं। संभावना है कि पर्यटक इनमें से किसी रास्ते से बाहर निकला हो। परिजनों से संपर्क करने पर पता चला कि वह पिछले तीन वर्षों से परिवार के संपर्क में नहीं था। खोज अभियान जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed