{"_id":"6a2ab304634a19b17d031551","slug":"the-municipality-organized-a-public-welfare-fair-karnpryag-news-c-48-1-kpg1003-124460-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: पालिका ने लोक कल्याण मेला आयोजित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: पालिका ने लोक कल्याण मेला आयोजित किया
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 11 Jun 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नगर पालिका ने दीन दयाल पार्क में लोक कल्याण मेले का आयोजन किया। इस दौरान रेड़ी, फेरी और ठेली व्यवसायियों को पीएम स्वनिधि योजना 2.0 की जानकारी दी गई। साथ ही इन व्यवसायियों के परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया। अधिशासी अधिकारी नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि व्यवसायियों को योजना के तहत पहले चरण में 15, दूसरे में 25 और तीसरे चरण में 50 हजार तक ब्याज मुक्त ऋण दिया जाता है। पीएम स्वनिधि योजना 1.0 में 114 और 2.0 में करीब 10 लोगों को योजना का लाभ दिया जा चुका है। जानकारी दी गई कि योजना में लिए गए ऋण का भुगतान यूपीआई के माध्यम से करने पर कैश बैक जैसी सुविधाओं का लाभ दिया जाता है। संवाद
फोटो
घायलों को डेढ़ लाख रुपये तक मिलेगा उपचार
कर्णप्रयाग। विधिक सेवा प्राधिकरण ने कालेश्वर में सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर आयोजित किया। इसमें संभागीय परिवहन अधिकारी पौड़ी विमल पांडे ने केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री राहवीर योजना की जानकारी दी। उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल लोगों के लिए राहत स्कीम योजना भी बताई। कहा कि इस योजना के तहत केंद्र सरकार डेढ़ लाख रुपये तक के उपचार का खर्च वहन करेगी। दुर्घटनाएं रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन करना आवश्यक है। शिविर में वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर एआरटीओ अभिषेक भटगांई और एआरटीओ प्रवर्तन आनंद जायसवाल भी मौजूद थे। प्रशासनिक अधिकारी अजय नौडियाल सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। संवाद