{"_id":"6a3265e47af8cf94d000251d","slug":"video-camp-organized-in-pokhari-to-provide-information-on-public-welfare-schemes-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के लिए पोखरी में लगा शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के लिए पोखरी में लगा शिविर
Renu Saklani
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:46 PM IST
Link Copied
केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकासखंड कार्यालय परिसर में बहुउद्देशीय शिविर एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी, जबकि नशामुक्त भारत अभियान के तहत उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।
खंड विकास अधिकारी शिव सिंह भंडारी की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल विकास, ग्राम्य विकास, पशुपालन, उद्यान, पंचायत राज, कृषि, समाज कल्याण तथा खाद्य विभाग सहित विभिन्न विभागों ने अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को उपलब्ध कराई। विभागीय अधिकारियों ने पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया।इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी शिव सिंह भंडारी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश देते हुए कहा कि पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों को नशामुक्त भारत अभियान के तहत नशा मुक्ति की शपथ दिलाई तथा समाज को नशामुक्त बनाने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।