सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Farmers' crops destroyed by hailstorm.

Chamoli News: ओलावृष्टि से किसानों की फसलें बरबाद

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 11 Jun 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
Farmers' crops destroyed by hailstorm.
विज्ञापन
देवाल। बीते बुधवार को देवाल क्षेत्र में हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलें बरबाद हो गई हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से बरबाद हुई फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की। ओलावृष्टि से धान, आलूचौलाई, राजमा, सब्जी की फसलें प्रभावित हुई हैं। इनमें आलू और दालों की फसलें नष्ट हुई हैं। यह क्षति खेता, मानमती और धारकुंवरपाटा जैसे क्षेत्रों में हुई है। धारकुंवरपाटा के किसान उमेद सिंह और खेता के कंचन सिंह ने बताया कि दूरस्थ गांवों में भी फसलें बरबाद हो गई हैं। किसानों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वे कराने की अपील की। संवाद



बारिश से किमोली सड़क पर आया मलबा
नारायणबगड़। बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11 बजे क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से नारायणबगड़-किमोली मोटर मार्ग पर जगह-जगह पहाड़ी से मलबा आ जाने के कारण यातायात बाधित हो गया था। प्रधान किमोली सुरेंद्र लाल ने बताया कि बारिश के कारण अवरुद्ध हुए मार्ग को खोलने के लिए लोनिवि ने मौके पर जेसीबी भेजी। दोपहर बाद जेसीबी ने मलबा हटाकर यातायात व्यवस्था को बहाल किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed