{"_id":"6a3bb2e8d1adeeef6106f0db","slug":"everyone-must-play-the-role-of-a-sentinel-to-ensure-the-security-of-border-areas-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-119342-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सीमांत क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए सभी को निभानी होगी प्रहरी की भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सीमांत क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए सभी को निभानी होगी प्रहरी की भूमिका
Wed, 24 Jun 2026 04:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 24 Jun 2026 04:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाेटो
गोपेश्वर। सीमा जागरण मंच की ओर से जोशीमठ विकासखंड के कागा गांव में ग्रामीणों के साथ जागरूकता बैठक की गई। बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा, घुसपैठ, बदलती जनसांख्यिकी, पलायन और नशे जैसी चुनौतियों पर चर्चा करते हुए जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया गया।
मुख्य वक्ता एवं मंच के प्रदेश संगठन मंत्री आशीष वाजपेयी ने कहा कि अवैध कारोबार, नशा और देश-विरोधी गतिविधियां सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए गंभीर खतरा हैं। सीमा सुरक्षा केवल सुरक्षा एजेंसियों की जिम्मेदारी नहीं बल्कि समाज की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके लिए प्रत्येक नागरिक को ‘ग्राम सुरक्षा प्रहरी’ की भूमिका निभानी होगी। बैठक में ग्रामीणों को ग्राम सुरक्षा समितियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने सीमांत गांवों में आत्मनिर्भरता बढ़ाने, सामाजिक जागरूकता मजबूत करने और सुरक्षा संबंधी गतिविधियों पर सतर्क नजर रखने की आवश्यकता पर बल दिया। संवाद