सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Footpath improvement work begins

Chamoli News: पैदल मार्ग का सुधारीकरण कार्य शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 19 Mar 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
Footpath improvement work begins
विज्ञापन
फोटो-
Trending Videos

गोपेश्वर। नगर पालिका ने आखिरकार सरस्वती विहार के पैदल मार्ग का सुधारीकरण कार्य शुरू कर दिया है। रास्ते के साथ ही नाली निर्माण का काम भी किया जा रहा है। स्थानीय लोगों की मांग पर पालिका प्रशासन की ओर से रास्ते पर डामर बिछाया जा रहा है।
जल संस्थान की ओर से इस मार्ग पर पेयजल लाइन भी बिछाई गई। करीब दो माह तक लाइन बिछाने के बाद मार्ग का निर्माण अधूरा छोड़ा गया है। अब निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। क्षतिग्रस्त पड़ी नाली का भी नए सिरे से निर्माण किया जा रहा है। रास्ते पर पानी जमा होने के कारण नाली को भी दो हिस्सों में बांट दिया गया है। इससे घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी भी ठीक ढंग से हो पाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत ने बताया कि रास्ते का सुधारीकरण कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed