सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   For the first time, students staged Chakravyuh in Garhwali dialect.

Chamoli News: गढ़वाली बोली में छात्र-छात्राओं ने पहली बार किया चक्रव्यूह मंचन

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 15 Mar 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
For the first time, students staged Chakravyuh in Garhwali dialect.
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos


आदर्श विद्या मंदिर कोठियालसैंण में हुआ मंचन
छात्र-छात्राओं ने किया उम्दा प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। आदर्श विद्या मंदिर कोठियालसैंण में वार्षिकोत्सव समारोह के दूसरे दिन गढ़वाली बोली में चक्रव्यूह का शानदार मंचन किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन कर अपने अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
केदारघाटी मंडाण समिति की ओर से यह आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष व संस्थापक आचार्य डॉ. कृष्णानंद नौटियाल के निर्देशन और डॉ. नरेंद्र रौथाण के डायरेक्शन में आयोजित मंचन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। डॉ. कृष्णानंद नौटियाल ने कहा कि नई पीढ़ी को गढ़वाली चक्रव्यूह की विद्या सिखाने व उन्हें अपने रीति-रिवाज, परंपरा और बोली-भाषा के संरक्षण के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि चमोली जनपद के ही पोखरी ब्लॉक में सबसे पहले महिलाओं की ओर से चक्रव्यूह का मंंचन किया गया जो आज संपूर्ण भारत में प्रसिद्ध हो गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ सामाजिक सरोकारों से जुड़ी यशोदा कुंवर और गीता बिष्ट ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद सेमवाल, आरएसएस के संघ चालक राजेंद्र पंत, राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष केके डिमरी, प्रधान संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन नेगी, धीरेंद्र गरोड़िया आदि मौजूद रहे। संचालन योगाचार्य रघुवीर बर्त्वाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed