सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demand for construction of bridge in Seem Gadera

Chamoli News: सीम गदेरे में पुल निर्माण की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 16 Mar 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
Demand for construction of bridge in Seem Gadera
विज्ञापन
थराली। विकासखंड के हरिनगर लेटाल और गुमड़ गांवों के बीच में बहने वाले सीम गदेरे पर पुलिया नहीं होने के कारण ग्रामीणों को दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। गुमड़ की प्रधान मंजू देवी का कहना है कि सीम गदेरे से होते हुए ग्रामीण थराली तहसील तक पहुंचते हैं लेकिन बरसात में गदेरे में पानी बढ़ने के कारण जहां ग्रामीणों का आवागमन बंद हो जाता है वहीं बीमार, बुजुर्ग और गर्भवती को अस्पताल आने-जाने में समस्याएं उठानी पड़ती हैं। महेशानंद, पुष्पा देवी, देवी दत्त, रोशनी देवी आदि ने सीम गदेरे में शीघ्र पुल निर्माण की मांग की। वहीं जिला पंचायत सदस्य हरीश सोलियाल ने बताया कि अब पैदल पुल के लिए जिला योजना में प्रस्ताव रखा जाएगा। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed