{"_id":"69b7ebbdf6daef06a7013756","slug":"road-reaches-gairoli-village-more-than-50-families-will-benefit-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-122047-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: गैरोली गांव तक पहुंची सड़क, 50 से अधिक परिवारों को होगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: गैरोली गांव तक पहुंची सड़क, 50 से अधिक परिवारों को होगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 16 Mar 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
ग्रामीणों का दशकों का इंतजार जल्द होगा खत्म
सड़क कटिंग करते हुए गांव तक पहुंची जेसीबी
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। विकासखंड के गैरोली के ग्रामीणों का सड़क का इंतजार जल्द खत्म होगा। गांव के लिए स्वीकृत सड़क की कटिंग करते हुए जेसीबी बीते रविवार को गैरोली गांव तक पहुंच गई है। इस दौरान ग्रामीणों ने ढोल दमाऊं के साथ जेसीबी का स्वागत किया। कहा कि सड़क बन जाए तो दो गांवों के करीब 50 से अधिक परिवारों को सीधे लाभ मिले।
गैरोली और कनोठ के ग्रामीणों को लंबे समय से सड़क का इंतजार था। कर्णप्रयाग-नौटी-पैठाणी मुख्य मोटर मार्ग से कनोठ होते हुए गैरोली तक तीन किमी सड़क की स्वीकृति वर्ष 2015 में मिली जबकि वर्ष 2020 में मुख्यमंत्री ने इस सड़क के निर्माण के द्वितीय चरण के लिए घोषणा की। ग्रामीणों की लगातार मांग के बाद और विधायक अनिल नौटियाल के प्रयास से वर्ष 2025 में इस सड़क की वित्तीय स्वीकृति मिली। ग्रामीण विजय गैरोला ने बताया कि जून 2025 से इस सड़क का निर्माण शुरू हुआ। करीब नौ माह बाद गैरोली गांव तक जेसीबी से सड़क काटी गई। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग के बनने से कनोठ मल्ला और गैरोली मल्ली गांवों के 50 से अधिक परिवार सीधे लाभान्वित होंगे। ग्रामीणों का कहना है कि अब उन्हें बीमारों को डंडी-कांडी के सहारे ले जाने और रोजमर्रा के सामान के लिए पैदल नहीं भटकना पड़ेगा। गैरोली के प्रधान सुनील गैरोला, पूर्व प्रधान वीरेंद्र प्रसाद, रवींद्र नेगी, मोहन सिंह, दलीप सिंह, अवतार सिंह, खुशाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह, शारी गैरोला, भगवती प्रसाद, योगेंद्र प्रसाद आदि ने विधायक अनिल नौटियाल का आभार जताया। वहीं लोनिवि गौचर के सहायक अभियंता मोहम्मद राशिद का कहना है कि गांव तक सड़क कटिंग हो गई है। अब डिफेक्ट कटिंग का काम किया जाएगा। एक माह में सड़क पर वाहनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
Trending Videos