{"_id":"6a3d25024a5d6f262f0856a1","slug":"gauchar-polytechnic-seats-filled-80-in-the-first-counselling-itself-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-124784-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: गौचर पॉलिटेक्निक में पहली ही काउंसिलिंग में 80 फीसदी सीटें फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: गौचर पॉलिटेक्निक में पहली ही काउंसिलिंग में 80 फीसदी सीटें फुल
Thu, 25 Jun 2026 06:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 25 Jun 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फार्मेसी में सिर्फ एक सीट बची, इलेक्ट्रॉनिक्स में सबसे अधिक सीटें शेष
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान गौचर में हुई पहली काउंसिलिंग से ही यहां करीब 162 सीटों के सापेक्ष 127 से अधिक सीटें फुल हो गई हैं। अभी दूसरी और तीसरी काउंसिलिंग अभी होनी बाकी है। फार्मेसी में सिर्फ एक सीट बची, इलेक्ट्रॉनिक्स में सबसे अधिक सीटें शेष हैं।
पॉलिटेक्निक गौचर में इंजीनियरिंग में सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी संचालित हैं। इनमें करीब 102 सीटें स्वीकृत हैं। वहीं फार्मेसी में 60 सीटें स्वीकृत हैं। बीते रोज पहली काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद यहां सिविल में 42 के सापेक्ष 37, इलेक्ट्रॉनिक्स में 30 के सापेक्ष 12, आईटी में 30 के सापेक्ष 19 और फार्मेसी में 60 के सापेक्ष 59 सीटें फुल हो गई हैं। संस्थान के प्राचार्य राजकुमार का कहना है कि संस्थान में हर वर्ष लगभग सीटें फुल हो जाती हैं। अभी केवल पहली ही काउंसिलिंग हुई है। दूसरी और तीसरी काउंसिलिंग में सीटों फुल होने के आसार हैं। प्रवेश प्रकिया पूरी होने के बाद सीटों के लिए अंतिम सूची जारी की जाएगी।
इंसेट
नए ट्रेड नहीं मिले, इंजीनियरिंग कॉलेज भी नहीं खुला
गौचर में दशकों पहले से पॉलिटेक्निक संचालित हो रहा है लेकिन यहां नए ट्रेड की स्वीकृति नहीं मिल पाई है। यही नहीं वर्ष 2010 में यहां इंजीनियरिंग कॉलेज की घोषणा की हुई थी जो बाद में चमोली के कोठियालसैंण में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
तलवाड़ी कॉलेज में प्रवेश पंजीकरण की तिथि 30 तक बढ़ी
थराली। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फर्स्वाण राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में प्रवेश पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब छात्र-छात्राएं 30 जून तक शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्राचार्य सेराज मोहम्मद ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण 1 मई 2026 से शुरू हुए थे। इच्छुक अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल की वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण शुल्क 50 रुपये निर्धारित है। जरूरतमंद मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए विशेष पहल नामक योजना भी शुरू की गई है। यह योजना जनसहयोग से आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। यह महाविद्यालय श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, बादशाहीथौल, टिहरी गढ़वाल से संबद्ध है। संवाद