सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Gaurav Kapoor became the District General Secretary of Youth Congress

Chamoli News: गौरव कपूर बने युवा कांग्रेस के जिला महासचिव

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 08 Apr 2026 04:37 PM IST
विज्ञापन
Gaurav Kapoor became the District General Secretary of Youth Congress
विज्ञापन
गौचर। कांग्रेस पार्टी के सक्रिय युवा कार्यकर्ता व पनाई वार्ड के सभासद गौरव कपूर को युवा कांग्रेस चमोली के महासचिव पद पर नियुक्त किया गया है। युवा वर्ग को पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूती देने के लिए उन्हें पार्टी ने यह जिम्मेदारी सौंपी है। उनके महासचिव बनने पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, नगर अध्यक्ष जगदीश कनवासी, पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी, अजय किशोर भंडारी, राकेश शैली, मनोज नेगी, हरीश नयाल आदि ने उन्हें बधाई दी है। संवाद
Trending Videos



फोटो
प्रधानों ने सीडीओ को भेजा ज्ञापन
गैरसैंण। एसबीएमए के स्वामी मनमंथन सभागार में प्रधान संगठन की बैठक हुई। बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा के बाद मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन भेजा गया। प्रधान संगठन के अध्यक्ष मनोज सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में मनरेगा के तहत रोजगार श्रमिक व सामग्री भुगतान नहीं होने की समस्या उठाई गई। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को जल्द लाभ दिलाने की मांग की गई। मांगों का ज्ञापन सीडीओ को भेजा और 15 दिनों में कार्रवाई करने की मांग की। बैठक में बछुवाबांण तल्ला, स्यूंणी तल्ली, कोट, सिंगोली, पंचाली, कुनीगाड़ मल्ली, बेड़ी तल्ली समेत कई ग्राम पंचायतों के 50 से अधिक प्रधान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed