{"_id":"6a4f9f080c232020440109f6","slug":"government-moving-forward-with-a-resolve-for-public-welfare-chauhan-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-119608-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनकल्याण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही सरकार: चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनकल्याण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही सरकार: चौहान
Thu, 09 Jul 2026 06:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 09 Jul 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
गोपेश्वर। भाजपा के वरिष्ठ नेता राजा चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और पर्यटन के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर उतारा है।
यहां जारी बयान में उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने, सख्त नकल विरोधी कानून बनाने और महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने जैसे ऐतिहासिक निर्णयों से प्रदेश को नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं में सुधार, निवेश को बढ़ावा देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में भी सरकार ने प्रभावी कदम उठाए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। संवाद