फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Health of two hunger strikers deteriorates; admitted to hospital.

Chamoli News: अब दो अनशनकारियों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में किए भर्ती

Wed, 08 Jul 2026 05:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 08 Jul 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
Health of two hunger strikers deteriorates; admitted to hospital.
फोटो
विज्ञापन

नंदानगर के जीआईसी चौनघाट में विज्ञान विषय शुरू कराने की मांग
बुजुर्ग समेत अब दो ग्रामीण अनशन पर बैठे
संवाद न्यूज एजेंसी
नंदानगर। राजकीय इंटर कॉलेज नंदानगर में विज्ञान विषय शुरू कराने की मांग के लिए ग्रामीणों का अनशन लगातार जारी है। अब बुधवार को अनशन पर बैठे दो लोगों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं अब उनके स्थान पर बुजुर्ग समेत दो ग्रामीण बैठ गए हैं।

तहसील नंदानगर में ग्रामीणों का 25 मई से धरना चल रहा है। ग्रामीणों ने 30 जून से आमरण अनशन भी शुरू कर दिया। पहले चरण में तीन लोग अनशन पर बैठे जिसमें से दो की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनकी जगह पर दो अन्य लोग अनशन पर बैठे। मंगलवार को 30 जून से अनशन कर रहे जसपाल सिंह की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सीएचसी नंदानगर में भर्ती कर दिया गया जबकि दो अन्य प्रकाश सिंह और सुंदरी राम डटे रहे। बुधवार सुबह चिकित्सकों ने उनके स्वास्थ्य की जांच की लेकिन कुछ देर बाद दोनों की तबीयत काफी खराब होने लग गई। सूचना पर तहसील प्रशासन व चिकित्सक मौके पर पहुंचे और दोनों अनशनकारियों को अस्पताल में भर्ती करा दिया। उनके उठने के साथ ही पडेर गांव निवासी हिम्मत सिंह (70) और घूनी के नरेंद्र सिंह (56) ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। वहीं अन्य ग्रामीण भी उनके समर्थन में धरने पर बैठे। उनका कहना है कि जब तक विद्यालय में विज्ञान विषय की स्वीकृति नहीं मिल जाती आंदोलन स्थगित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed