फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Traffic on the highway slowing down due to debris and slush.

Chamoli News: मलबे और दलदल के कारण हाईवे पर थम रही रफ्तार

Wed, 08 Jul 2026 06:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 08 Jul 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
Traffic on the highway slowing down due to debris and slush.
फोटो
विज्ञापन

बारिश के कारण बढ़ीं मुश्किलें, श्रद्धालुओं ने किए बदरीनाथ-हेमकुंड के दर्शन
संंवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। चमोली जनपद में मंगलवार देर रात से शुरू हुई बारिश बुधवार सुबह नौ बजे तक जारी रही। लगातार बारिश के बावजूद बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब तथा पंच केदारों के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। उन्होंने बारिश के बीच ही दर्शन-पूजन किया। वहीं बारिश से बदरीनाथ हाईवे कई हिस्सों में बदहाल हो गया है। भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में मिट्टी दलदल में तब्दील होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।

गौचर के निकट कमेड़ा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) की ओर से सड़क पर मिट्टी और पत्थरों का भरान किया जा रहा है। बारिश के कारण यहां कीचड़ और दलदल बनने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा पर्थाडीप, भनेरपाणी और गुलाबकोटी क्षेत्र में भी सड़क पर मलबा जमा होने से यातायात सुचारु रूप से संचालित नहीं हो पा रहा है जिससे यात्रियों को अतिरिक्त समय लग रहा है। वहीं एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों का कहना है कि मौसम सामान्य होते ही प्रभावित स्थानों पर मलबा हटाने और सड़क को सुरक्षित बनाने का कार्य तेज किया जाएगा। हाईवे पर यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed