फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   No action taken even after ten days in the case of a pregnant woman's death.

Chamoli News: गर्भवती की मौत के मामले में दस दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

Wed, 08 Jul 2026 06:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 08 Jul 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
No action taken even after ten days in the case of a pregnant woman's death.
फोटो-
विज्ञापन

थराली। मूल रूप से लेटाल और हाल निवासी कुराड़ की गर्भवती सरिता देवी की 29 जून को एंबुलेंस में हुई मौत के मामले में दस दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस पर यूकेडी कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए एसडीएम से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि न तो अब तक जांच रिपोर्ट आई और न ही दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई। यदि जल्द महिला की मौत की जांच रिपोर्ट और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वे तहसील परिसर में आमरण अनशन पर बैठेंगे।

राज्य आंदोलनकारी भूपाल सिंह गुसाईं के नेतृत्व में एसडीएम से मिले कार्यकर्ताओं ने कहा कि सीएचसी थराली में विशेषज्ञ डॉक्टरों और अल्ट्रासाउंड मशीन की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में अस्पताल में लोगों को बेहतर उपचार नहीं मिल पा रहा है। इस मौके पर भूपाल सिंह गुसाईं, महिधर प्रसाद चमोला, यशपाल सिंह, पृथ्वी सिंह नेगी, पूजा शर्मा, दर्शन सिंह, प्रकाश राम, ललित आदि मौजूद थे। उपजिलाधिकारी यशवीर सिंह रावत ने बताया कि उन्होंने मांगों को संबंधित विभाग और उच्च अधिकारियों को भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed