{"_id":"6a09baf79bf801c6930c9c4d","slug":"hemkund-sahib-is-being-decorated-with-flowers-and-lights-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-118670-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: फूलों और लाइटों से सजाया जा रहा हेमकुंड साहिब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: फूलों और लाइटों से सजाया जा रहा हेमकुंड साहिब
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 17 May 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
23 मई को खुलेंगे कपाट, गुरुद्वारा प्रबंधन ने शुरू की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसको लेकर गुरुद्वारे को फूलों और एलईडी लाइटों से सजाया जा रहा है। हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के मुख्य द्वार और पालकी को करीब साढ़े तीन क्विंटल फूलों से सजाया जाएगा।
हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खोले जाएंगे। 20 मई को ऋषिकेश गुरुद्वारे से पहला जत्था पंच प्यारों की अगुवाई में हेमकुंड साहिब के लिए रवाना होगा। वहां से ज्योतिर्मठ, गोविंदघाट गुरुद्वारे में आने के बाद बैंड बाजों की धुन के साथ जत्था घांघरिया के लिए रवाना होगा। कपाट खुलने की प्रक्रिया को भव्य बनाने के लिए गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए यात्रा पड़ावों से लेकर हेमकुंड साहिब तक गुरुद्वारे को फूलों और लाइटों से सजाने का काम शुरू हो गया है। गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि कपाट खुलने से पूर्व श्रीनगर, ज्योतिर्मठ, गोविंदघाट, घांघरिया और हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे को सजाना शुरू कर दिया गया है। घांघरिया व हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे में सजावट व अन्य व्यवस्थाओं के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं।
Trending Videos