सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Himalayan products in high demand during Char Dham Yatra; business sees 30% surge

Chamoli News: चारधाम यात्रा में पहाड़ी उत्पाद छाए, कारोबार में 30 फीसदी उछाल

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 21 Jun 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
Himalayan products in high demand during Char Dham Yatra; business sees 30% surge
विज्ञापन
-जैम, अचार से लेकर मंडुवा आटा तक, चारधाम यात्रा में पहाड़ी उत्पादों की भारी मांग

कर्णप्रयाग। चारधाम यात्रा के दौरान पहाड़ी उत्पादों की मांग में भारी वृद्धि हुई है। इससे जून में स्थानीय उद्योगों के कारोबार में 30 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया है। यात्री इन उत्पादों को हाथों-हाथ खरीद रहे हैं। बदरीनाथ हाइवे पर कालेश्वर स्थित उद्योगों में जैम, जैली, मुरब्बा और विभिन्न प्रकार के अचार तैयार किए जा रहे हैं। घुघुती गढ़वाल नेचुरल फूड एंड फ्रूट प्रोसेसिंग इकाई के प्रबंधक राहुल रावत ने बताया कि पहाड़ी चटनी, दालें, चावल, मंडुवा का आटा और कई तरह के जूस की खूब मांग है। इनमें बुरांश, संतरा, आंवला और चीनी रहित जूस शामिल हैं। गर्मियों की छुट्टियों में घर आए लोग भी उत्पाद खरीद रहे हैं। कल्प के प्रबंधक चंदन सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस यात्रा सीजन में जीरा शीतल पेय और अन्य उत्पादों की मांग जोशीमठ से बदरीनाथ धाम तक बढ़ी है। यात्री सीधे उद्योग केंद्रों से ही खरीदारी कर रहे हैं। चंदन सिंह ने बताया कि कारोबार में बीते माह की अपेक्षा इस माह करीब 30 प्रतिशत का उछाल है।

यात्रियों को भा रहे पहाड़ी उत्पाद
बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आए रघुराम दास ने पहली बार पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद लिया और कालेश्वर में उत्पादों की खूब खरीदारी की। उनके साथ आए परिजनों ने पहाड़ों के रहन-सहन, खान-पान और संस्कृति की सराहना की। उन्होंने इस यात्रा को अविस्मरणीय बताते हुए कहा कि पहाड़ों को इसी लिए देवभूमि कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed