फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Honouring Nominated Ward Councillors

Chamoli News: नामित वार्ड सभासदों का सम्मान

Sun, 26 Jul 2026 05:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 26 Jul 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
Honouring Nominated Ward Councillors
कर्णप्रयाग। नगर पालिका में सरकार की ओर से नामित तीन वार्ड सभासदों का भाजपा जिलाध्यक्ष एवं अन्य ने स्वागत किया। साथ ही एसआईआर और विधानसभा चुनाव 2027 में जीत की रणनीति पर मंथन किया। जिलाध्यक्ष गजपाल बत्र्वाल ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्र विरोधी ताकतों के साथ मिलकर प्रदेश एवं देश में अराजकता का माहौल खड़ा करना चाह रही है। सब कुछ जनता के बीच में है और जनता जनार्दन दोबारा कांग्रेस को सबक सिखाएगी। भाजपा अपने संगठन को लगातार मजबूत कर रही है। वर्तमान में एसआईआर के तहत मतदाताओं की मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य आगामी तीन अगस्त से द्वितीय चरण का कार्य बूथ स्तर पर प्रारंभ होने जा रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने नामित सभासद ममता राणा, राकेश खंडूड़ी और आलम सिंह का शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह, जिला उपाध्यक्ष सुभाष चमोली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



संगठन की मजबूती पर दिया जोर
गैरसैंण। भुवनेश्वरी महिला आश्रम परिसर में भाजपा नगर व ग्रामीण मंडल की संयुक्त बैठक हुई। जिलाध्यक्ष गजपाल बर्तवाल और विधायक अनिल नौटियाल की उपस्थिति में संगठनात्मक कार्यक्रमों व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की समीक्षा की गई। इस दौरान जिला महामंत्री अरुण मैठाणी, विनोद नेगी, मंडल अध्यक्ष कुलदीप रावत व हुकुम सिंह, ब्लॉक प्रमुख दुर्गा देवी और जिपं सदस्य जगदीश सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed