सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Hopes of establishing a military school in Jakholi have arisen.

Chamoli News: जखोली में सैनिक स्कूल स्थापित होने की जगी उम्मीद

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 23 Mar 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
Hopes of establishing a military school in Jakholi have arisen.
विज्ञापन
गोपेश्वर। रुद्रप्रयाग विधानसभा से विधायक भरत सिंह चौधरी के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद अब रुद्रप्रयाग के जखोली में सैनिक स्कूल की स्थापना की उम्मीद जगी है। बहुगुणा विचार मंच के गढ़वाल/कुमाऊं संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश पुजारी ने कहा कि विधायक भरत चौधरी के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद अब उन्हें जखोली में सैनिक स्कूल की स्थापना के लिए पैरवी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में केंद्र व उत्तराखंड सरकार ने संयुक्त रूप से जखोली क्षेत्र के दिग्धार बड़मा में सैनिक स्कूल स्थापित करने को हरी झंडी दी थी। मगर भूमि समतलीकरण के बाद कार्यदायी संस्था ने काम छोड़ दिया। तब से स्कूल का निर्माण ठप पड़ा है। हरीश पुजारी ने कहा कि यदि यहां सैनिक स्कूल स्थापित हो जाता है तो पहाड़ के बच्चों को भी एनडीए और आईएमए संस्थान में प्रवेश लेकर भारतीय सेना के तीनों अंगों के अधिकारी बन सकेंगे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed