{"_id":"6a7320c349c45af3f002840b","slug":"induction-program-organized-for-newly-admitted-students-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-120107-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित
Wed, 05 Aug 2026 05:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 05 Aug 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
नंदानगर। शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। शिक्षाशास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉ. आशु रौलेट ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति की जानकारी दी। संस्कृत विभाग की प्राध्यापिका फरीन रानी ने महाविद्यालय में संचालित सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों से विद्यार्थियों को अवगत कराया। प्राध्यापक डॉ. दीपक कुमार ने क्रेडिट प्वाइंट प्रणाली की जानकारी दी जबकि डॉ. अब्दुल अहद ने परीक्षा प्रणाली की जानकारी साझा की। योग प्रशिक्षक नीलम ने योग एवं उससे जुड़ी गतिविधियों पर प्रकाश डाला। संचालन डॉ. दीपा ने किया। उन्होंने उत्तराखंड सरकार की ओर से उच्च शिक्षा के लिए संचालित विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी भी दी। संवाद