फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Shubham from Dhardungri village won silver in kickboxing.

Chamoli News: धारडुंग्री गांव के शुभम ने किक बॉक्सिंग में जीता सिल्वर

Wed, 05 Aug 2026 06:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 05 Aug 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
Shubham from Dhardungri village won silver in kickboxing.
फोटो
विज्ञापन

जॉर्जिया में हुई बटूमी इंटरनेशनल चैंपियनशिप, कजाकिस्तान के खिलाड़ी को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। विकासखंड के धारडुंग्री के शुभम रावत ने जॉर्जिया में किक बॉक्सिंग में सिल्वर मेडल जीता है। उन्होंने कजाकिस्तान के इस्लाम ईमिनो को हराया। चैंपियनशिप में 16 देशों के 250 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

बटूमी इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2026 जॉर्जिया में 30 जुलाई से 4 अगस्त तक हुई जिसमें अलग-अलग भार कैटेगरी में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चैंपियनशिप में भारत से 40 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चैंपियनशिप में शुभम रावत ने 48 किलो भार में प्रतिभाग किया। शुभम रावत ने बताया कि वूशू के तहत यह फाइट आती है। यह एक आधुनिक चीनी मार्शल आर्ट और युद्ध खेल है जो पारंपरिक कुंग फू से विकसित हुआ है। इसमें शारीरिक संपर्क पर जोर दिया जाता है। चैंपियनशिप में दो फाइट जीतने के बाद वे फाइनल में पहुंचे। उन्होंने बताया कि वे पिछले एक साल से देहरादून में ट्रेनिंग ले रहे हैं। जीत पर उनके पिता दलबीर रावत और मनवर सिंह कंडवाल आदि ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed