{"_id":"6a7337260ed3d9f69a07c165","slug":"demand-to-ban-the-movement-of-heavy-vehicles-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-125710-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग
Wed, 05 Aug 2026 06:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 05 Aug 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौचर। व्यापार संघ ने पुलिस चौकी प्रभारी मानवेंद्र सिंह गुसाईं से नगर में क्षमता से अधिक निर्माण सामग्री ले जाने वाले भारी वाहनों और कांवड़ यात्रा पर तेज रफ्तार दोपहिया वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की। संघ के अध्यक्ष राकेश लिंगवाल ने इस संबंध में पुलिस को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि भारी वाहन क्षमता से अधिक मलबा ढोते हैं। वाहन ढके न होने के कारण मलबा सड़क पर गिरता है। इससे राहगीरों और स्कूली बच्चों को खतरा बना रहता है। कांवड़ यात्रा के दौरान दोपहिया वाहन तेज आवाज और रफ्तार से चलते हैं। इससे सड़क दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। व्यापार संघ ने नियमित पुलिस की निगरानी और यातायात सुरक्षा के लिए कार्रवाई की मांग की। संवाद
नगर पंचायत में नामित सभासदों ने ली शपथ
गैरसैंण। नगर पंचायत के सभागार में शपथग्रहण समारोह आयोजित किया गया। सरकार की ओर से नामित सभासदों पृथ्वी सिंह बिष्ट और अमरावती देवी ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी ने दोनों सदस्यों को शपथ दिलवाई। सरकार ने नगर पंचायत के लिए कुल तीन सभासद नामित किए थे। इनमें रघुवीर लाल स्वास्थ्य कारणों से समारोह में उपस्थित नहीं हो पाए। अध्यक्ष भंडारी ने कहा कि नए सदस्यों के आने से नगर पंचायत के विकास कार्यों को गति मिलेगी। इस अवसर पर सरकार में दायित्वधारी रामचंद्र गौड़ ने सरकार का आभार जताया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख दुर्गा देवी, जिपंस अनीता देवी सहित 20 से अधिक लोग उपस्थित रहे। संवाद