Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
Chamoli:Devotion to Shiva brings liberation from the fears of the world: Didi Shri Krishna Priya Maharaj
{"_id":"6a733ec4431cefe26a0ac781","slug":"video-chamolidevotion-to-shiva-brings-liberation-from-the-fears-of-the-world-didi-shri-krishna-priya-maharaj-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिव भक्ति से संसार के भय से मिलती है मुक्ति : दीदी श्री कृष्ण प्रिया महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव भक्ति से संसार के भय से मिलती है मुक्ति : दीदी श्री कृष्ण प्रिया महाराज
पुष्करेश्वर महादेव मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्रीमहाशिवपुराण कथा के छठवें दिन भव्य जलकलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मयाणी जलकुंड से कथा स्थल तक निकली यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र शिवभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कथा व्यास दीदी श्री कृष्ण प्रिया महाराज ने कहा कि सच्चे मन से भगवान शिव की भक्ति करने वाला व्यक्ति संसार के समस्त भय से मुक्त होकर जीवन का कल्याण प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि शिवमहापुराण जीवन को धर्म, सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कथा पंडाल में "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष गूंजते रहे, जबकि ब्रजधाम से आई कीर्तन मंडली के भजनों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। आयोजन के दौरान प्रतिदिन विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।