फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   100 meters of Jaikandi village destroyed

Chamoli News: जयकंडी गांव का 100 मीटर हिस्सा ध्वस्त

Wed, 05 Aug 2026 06:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 05 Aug 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
100 meters of Jaikandi village destroyed
गोपेश्वर/कर्णप्रयाग। बीते दिनों हुई भारी बारिश से कर्णप्रयाग विकास खंड के जयकंडी गांव को बदरीनाथ हाईवे से जोड़ने वाला पैदल मार्ग करीब 100 मीटर तक ध्वस्त हो गया है। ग्राम प्रधान संदीप खंडूड़ी, राकेश चंद्र डिमरी, सतीश कुमार डिमरी, नवल डिमरी, आशीष डिमरी आदि ने विधायक अनिल नौटियाल को ज्ञापन भेजकर आपदा प्रबंधन, जल संस्थान और लोक निर्माण विभाग से संयुक्त निरीक्षण कराने, सुरक्षा दीवार बनाने, क्षतिग्रस्त पेयजल टैंक की मरम्मत तथा संपर्क मार्ग को जल्द बहाल करने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि बीते 28 जुलाई को भारी बारिश के दौरान रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया था। गांव के नीचे स्थित पेयजल टैंक क्षतिग्रस्त होने से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है जिससे रास्ते के साथ ही खेतों व मकानों को खतरा बना है। पैदल मार्ग टूटने से ग्रामीणों को राशन, दवाई सहित जरूरी सेवाओं में परेशानी हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed