फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Instructions issued to complete the Hemkund Sahib ropeway survey by September.

Chamoli News: हेमकुंड साहिब रोपवे सर्वे सितंबर तक पूरा करने के निर्देश

Wed, 22 Jul 2026 06:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 22 Jul 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
Instructions issued to complete the Hemkund Sahib ropeway survey by September.
फोटो
विज्ञापन

डीएम ने की भूमि हस्तांतरण संबंधी मामलों की समीक्षा
नंदानगर क्षेत्र से जुड़े मामलों में 10 दिनों में प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना के फील्ड सर्वे का कार्य सितंबर माह तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्दियों में प्रतिकूल मौसम और दुर्गम परिस्थितियां शुरू होने से पहले सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएं ताकि परियोजना के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की देरी न हो।

बृहस्पतिवार को जिला सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम ने पिटकुल, बीआरओ, एनएचआईडीसीएल, यूएसडीए, लोनिवि तथा हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना से जुड़े भूमि हस्तांतरण मामलों की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि रोपवे परियोजना का लिडार (लाइट डिटेक्शन एंड रेंजिंग) सर्वे पूरा हो चुका है तथा गोविंदघाट से घांघरिया तक अलाइनमेंट भी तैयार कर लिया गया है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। डीएम ने हाटसारी क्षेत्र में लंबित भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए टीएचडीसी और पिटकुल की संयुक्त बैठक करने के निर्देश दिए। नंदानगर क्षेत्र से जुड़े भूमि हस्तांतरण मामले में 10 दिनों में प्रस्ताव तैयार करने को कहा। साथ ही बीआरओ से संबंधित सिमली-ग्वालदम, ज्योतिर्मठ-मारवाड़ी, माणा पास, ज्योतिर्मठ-सुराईथोटा और कुरकुटी-गमशाली मार्गों के भूमि हस्तांतरण मामलों में भी प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने भूमि अभिलेखों से जुड़ी औपचारिकताओं का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में एडीएम विवेक प्रकाश, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे जबकि सभी एसडीएम वर्चुअल माध्यम से जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed