{"_id":"69a959f72b8e346e770ee8a2","slug":"jewellery-and-cash-stolen-after-breaking-into-house-fir-registered-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-121802-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: घर का ताला तोड़कर गहने और नकदी चोरी, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: घर का ताला तोड़कर गहने और नकदी चोरी, प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 05 Mar 2026 03:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गौचर। पालिका के वार्ड छह मुख्य बाजार से लगे मोहल्ले में चोरों ने एक घर से सोने के गहने और नकदी चुरा ली। सूचना पर चौकी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर ली। नौगांव सिदोली निवासी अर्जुन सिंह बिष्ट यहां वार्ड छह में किराये पर रहते हैं जबकि उनके मकान मालिक रावलनगर गांव में रहते हैं। चौकी प्रभारी मानवेंद्र सिंह गुसाईं ने बताया कि अर्जुन सिंह एक मार्च को बच्चों सहित अपने गांव चले गए थे और बुधवार दोपहर बाद होली पर घर से लौटे दो कमरों के ताले टूटे मिले और कमरे से सोने के जेवरात और नकदी गायब मिली। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। थाना कर्णप्रयाग, चौकी पुलिस और साइबर क्राइम की टीम जांच में जुटी हुई है। सीसीटीवी कैमरों और सर्विलांस की मदद से चोरों की खोज की जा रही है। संवाद
परिवहन विभाग ने 14 वाहनों के किए चालान
कर्णप्रयाग। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत परिवहन विभाग ने बृहस्पतिवार को कर्णप्रयाग, सिमली, आदिबदरी और गैरसैंण में चेकिंग अभियान चलाया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अभिषेक भटगांई ने बताया कि वाहनों के ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड, फिटनेस, बीमा और प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं होने पर 14 वाहनों के चालान किए गए। साथ ही सीट बेल्ट, हेलमेट नहीं पहनने पर 34 हजार रुपये का जुर्माना लिया गया है। संवाद
Trending Videos