सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Keep all arrangements in place in the police lines: SP

पुलिस लाइन में सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखें : एसपी

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 20 Mar 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
Keep all arrangements in place in the police lines: SP
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

गोपेश्वर। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने पुलिस लाइन गोपेश्वर का वार्षिक निरीक्षण किया। एसपी ने विभिन्न शाखाओं का गहनता से अवलोकन करते हुए लाइन की सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए।
एसपी ने परिसर की नियमित सफाई रखने के निर्देश दिए। स्टोर निरीक्षण के दौरान एसपी ने कहा कि निष्प्रयोजित के लिए चिह्नित की गई वस्तुओं में जो मरम्मत योग्य हैं उनकी मरम्मत की जाए जो पूरी तरह से अनुपयोगी हो गई हैं उसे ही निष्प्रयोजन की सूची में रखा जाए। शस्त्रागार का निरीक्षण करते हुए कहा कि जिस भी थाने में सामग्री अपर्याप्त है वहां जरूरत के अनुसार अतिरिक्त सामग्री उपलब्ध कराएं। एसपी ने साप्ताहिक परेड के दौरान नियमित रूप से शस्त्राभ्यास और बलवा ड्लि का अभ्यास कराने के भी निर्देश दिए। एसपी ने ड्यूटी रोस्टर को सुव्यवस्थित और नियमानुसार तैयार रखने और अनावश्यक अनुपस्थित कार्मिकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट, प्रतिसार निरीक्षक आनंद सिंह रावत, यातायात निरीक्षक योगेश सक्सेना, यातायात निरीक्षक दिगंबर उनियाल, वाचक नरेंद्र पुरी और आशुलिपिक यजुवेंद्र रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed