{"_id":"69b3eab72036cbe31b065aa7","slug":"landslide-affected-area-is-being-treated-gopeshwar-news-c-48-1-kpg1002-121967-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया जा रहा ट्रीटमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया जा रहा ट्रीटमेंट
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 13 Mar 2026 04:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
कर्णप्रयाग। तहसील जिलासू के अंतर्गत राजकीय जूनियर हाईस्कूल क्वींठि में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का ट्रीटमेंट किया जा रहा है। 25 लाख की लागत से विद्यालय के मुख्य भवन के आगे और पीछे सुरक्षा दीवार बनाई जा रही है। बीती बरसात में भूस्खलन होने से विद्यालय के दो मंजिला भवन को खतरा हो गया था। तब से टिन शेड में कक्षाओं का संचालन किया जा रहा था। विद्यालय में वर्तमान में 49 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।
पीटीए अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि विद्यालय में क्वींठि, कांडा तोली आदि गांवों के छात्र-छात्राएं पढ़ाई के लिए आते हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग से जल्द भूस्खलन जोन के ट्रीटमेंट करने की मांग उठाई। वहीं प्रधानाचार्य महावीर सिंह जग्गी ने बताया कि सुरक्षा दीवार बनने से विद्यालय भवन सुरक्षित होगा। वहीं पोखरी के प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी विनोद सिंह का कहना है कि विद्यालय के भूस्खलन जोन के ट्रीटमेंट के लिए बजट जारी किया गया है। साथ ही कार्यदायी संस्था को पारदर्शिता के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
Trending Videos