सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Major events will be held in Chamoli district in February Assembly session Winter Carnival Maha Shivratri

Uttarakhand: इस महीने चमोली जनपद में होंगे बड़े आयोजन, एसपी ने ली अधिकारियों व थाना प्रभारियों की बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 09 Feb 2026 01:45 PM IST
विज्ञापन
सार

चमोली पुलिस प्रशासन विधानसभा सत्र, विंटर कार्निवाल और महाशिवरात्रि के लिए तैयारियों में जुट गया है। एसपी ने इस संबंध में अधिकारियों व थाना प्रभारियों की बैठक ली। 

Major events will be held in Chamoli district in February Assembly session Winter Carnival Maha Shivratri
गोपेश्वर में पुलिस अधिकारियों की बैठक लेते एसपी सुरजीत सिंह पंवार। - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार

चमोली जनपद में आगामी दिनों में विधानसभा सत्र, विंटर कार्निवाल और महाशिवरात्रि पर्व जैसे बड़े आयोजन को लेकर चमोली पुलिस अलर्ट मोड पर है। रविवार को पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने इन आयोजनों को सकुशल, शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर जिलास्तरीय अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक की।

Trending Videos

एसपी ने महाशिवरात्रि पर्व के दौरान जनपद के प्रमुख शिवालयों व मंदिर परिसराें में होने वाले मेलों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। औली में होने वाले विंटर कॉर्निवाल के लिए सुरक्षा, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था की तैयारियों पर गहन चर्चा की गई। औली में पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए
औली रोड पर जगह-जगह बर्फ जमी होने से लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए कहा गया। जिससे समय पर सड़क को सुचारु किया जा सके। इसी माह भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रस्तावित विधानसभा बजट सत्र के आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बजट सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पुलिस बल के लिए आवासीय व संचार व्यवस्था के अलावा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए गए।


ये भी पढे़ं...Uttarakhand:  टिकट तो राहुल गांधी का भी फाइनल नहीं, सिफारिशों को लेकर हरक सिंह रावत का दिया बयान वायरल

विभिन्न जगहों पर बैरिकेडिंग को लेकर भी चर्चा की गई। जिससे विधानसभा सत्र के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो। थाना प्रभारियों को विभागीय प्रारंभिक जांचों की कार्रवाई की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए एसपी ने मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। एसपी ने बैंक व वाहन चेकिंग अभियान को नियमित करने, समस्त कार्यक्रमों एवं आयोजनों के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने, यातायात का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने को कहा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed