{"_id":"6a3d3264f90fb68d49092b37","slug":"meanwhile-a-motion-of-condemnation-was-passed-at-the-zila-panchayat-board-meeting-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-119367-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: इधर... जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: इधर... जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 25 Jun 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
कहा- मामले की जांच हरिद्वार पुलिस को सौंपने का कोई औचित्य नहीं
डीएम ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन मजबूत करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिला पंचायत चमोली की बोर्ड बैठक में कर्णप्रयाग में निहंगों और स्थानीय लोगों के बीच हुई मारपीट की घटना की जांच हरिद्वार पुलिस को सौंपे जाने पर सदस्यों ने कड़ा विरोध जताया। जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सदस्यों ने सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए जांच चमोली पुलिस से कराए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि उच्च स्तरीय जांच आवश्यक है तो शासन स्तर पर एसआईटी गठित की जाए। हरिद्वार पुलिस से जांच कराने का कोई औचित्य नहीं है।
जिला पंचायत सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे जिला पंचायत की बैठक शुरू हुई। शुरुआत में ही सदन में कर्णप्रयाग में निहंग व स्थानीय लोगों के बीच हुई मारपीट का मामला जोरशोर उठा। कोठा (गैरसैंण) के जिला पंचायत सदस्य सुरेश कुमार बिष्ट के इस मुद्दे को सभी सदस्यों ने समर्थन किया। सदस्यों ने सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की मांग की। इसके अलावा बैठक में विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने जनपद में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत स्तर पर त्रिस्तरीय निगरानी व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कूड़ा संग्रहण वाहनों के नियमित संचालन, रूट प्लान तैयार करने तथा अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर जोर दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़ा निस्तारण की कमजोर व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने देवाल, ज्योतिर्मठ सहित अन्य विकास खंडों में सुधार के निर्देश दिए। जिला पंचायत सदस्य कामेश्वरी देवी ने कहा कि जिला योजना में उनके प्रस्तावों को शामिल नहीं किया गया है। सदस्य सरोजनी रावत ने कहा कि बैराजकुंड से नौली हड़ाकोटी सड़क का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है। जिला पंचायत सदस्य जय प्रकाश ने रुद्रनाथ ट्रैक पर पितृधार से रुद्रप्रयाग के बीच हट निर्माण करने के साथ ही श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था करने की मांग उठाई।