फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   More than 24 vehicles stranded on the Hatkalyadi-Savad route.

Chamoli News: हाटकल्याड़ी-सवाड़ मार्ग पर फंसे 24 से अधिक वाहन

Sun, 16 Aug 2026 05:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 16 Aug 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
More than 24 vehicles stranded on the Hatkalyadi-Savad route.
फोटो
विज्ञापन

बोल्डर और मलबे के कारण बनी दलदल
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल/कर्णप्रयाग। हाटकल्याड़ी-सवाड़ मार्ग पिछले दो दिन से जैनबिष्ट के पास बंद है। बोल्डर और मलबे के कारण यहां दलदल होने से यातायात बाधित है। इस कारण यहां 24 से अधिक वाहन फंसे हुए हैं।
शनिवार को हुई भारी बारिश से यहां दलदल बन गया था जिससे कार और टैक्सी मुश्किल से निकल पा रही हैं। वहीं स्वतंत्रता दिवस के दिन स्कूल जाने के लिए बच्चों को दो किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। वहीं पीएमजीएसवाई विभाग के अवर अभियंता प्रदीप पंवार ने बताया कि जैनबिष्ट में सड़क पर बोल्डर आया है। सोमवार को बोल्डर हटाकर बड़े वाहनों के लिए मार्ग खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं कर्णप्रयाग में स्टेट हाईवे नौटी-पैठाणी में चौंडली में भूस्खलन के कारण आए दिन बंद हो रहा है। यह पौड़ी के पैठाणी और चांदपुर पट्टी के कई गांवों के लिए परेशानी का कारण है। नौटी के सुभाष रावत और जाख के नरेंद्र सिंह ने बताया कि घुमका बैंड के पास भारी भूस्खलन हो रहा है। बीते एक सप्ताह से लगातार मलबा गिरने से सड़क बंद हो रही है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने बंद सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी तैनात करने की बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


सिमली-अल्मोड़ा हाईवे नलगांव के पास छह घंटे रहा बंद

नारायणबगड़। पिछले दो दिनों की लगातार बारिश से पिंडरघाटी का सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। शनिवार रात मूसलाधार बारिश के कारण सिमली-ग्वालदम-अल्मोड़ा हाईवे नारायणबगड़-नलगांव के बीच रविवार सुबह पांच बजे बंद हो गया था। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने रविवार सुबह 10 बजे इसे छह घंटे बाद आवागमन के लिए सुचारु किया। नलगांव के पास पहाड़ी से आए बोल्डरों और मलबे से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगी थीं। बीआरओ ने दो घंटे की मशक्कत के बाद यातायात बहाल किया। इसके बाद छह घंटे से अधिक समय से फंसे वाहन अपने गंतव्यों के लिए रवाना हुए। विकासखंड के आंतरिक मोटर मार्ग भी बारिश से खस्ताहाल हैं। नलगांव-कफोली-बमियाला मोटर मार्ग 5 जुलाई से क्षतिग्रस्त होकर बंद है। नलगांव-कफारतीर, परखाल-चोपता सहित कई अन्य शाखा मार्गों पर भी यातायात बाधित हो रहा है। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने इन मार्गों को खोलने के लिए जेसीबी तैनात की हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed