सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Mother Nanda and Latu Devta were invited for a big caste.

Chamoli News: मां नंदा और लाटू देवता को दिया बड़ी जात का न्योता

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 27 May 2026 04:16 PM IST
विज्ञापन
Mother Nanda and Latu Devta were invited for a big caste.
विज्ञापन
देवाल। नंदा देवी की बड़ी जात आयोजन समिति ने मां नंदा और लाटू देवता को जात में आने का न्योता दिया है। यह न्योता पांच सितंबर 2026 से शुरू होने वाली श्री नंदादेवी राजराजेश्वरी बड़ीजात यात्रा के लिए है। आयोजन समिति के अध्यक्ष कर्नल हरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि यह 280 किलोमीटर की पैदल यात्रा पांच सितंबर को कुरुड़ से शुरू होगी। यात्रा 12 सितंबर को नंदकेशरी पहुंचेगी जहां गढ़वाल और कुमाऊं के देवी-देवताओं का मिलन होगा। यह 20 सितंबर को होमकुंड पर समाप्त होगी। यात्रा को भव्य बनाने के लिए प्रशासन और पर्यटन विभाग से वार्ता जारी है। स्थानीय लोगों से भी समन्वय किया जा रहा है। कुरुड़ में हुई महापंचायत में 484 गांवों के हक-हकूकधारियों और पुजारियों ने कार्यक्रम निर्धारित किया। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed