सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   TB screening camps organised in rural areas

Chamoli News: ग्रामीण क्षेत्रों में टीबी स्क्रीनिंग शिविर आयोजित

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 27 May 2026 04:24 PM IST
विज्ञापन
TB screening camps organised in rural areas
विज्ञापन
गोपेश्वर। जनपद चमोली में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान चल रहा है जिसके तहत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में अभी तक 141 लोगों के चेस्ट एक्सरे हुए। स्वास्थ्य विभाग ने ज्योतिर्मठ के टंगड़ी और कर्णप्रयाग के नौली बड़ागांव मल्ला व तल्ला में शिविर लगाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आमजन को क्षय रोग के प्रति जागरूक करना है। साथ ही संभावित मरीजों की पहचान कंर निशुल्क उपचार देना है। आगामी दिनों में भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे। सीएमओ डॉ. अभिषेक गुप्ता और जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. बीपी पुरोहित ने लोगों को टीबी के लक्षणों की जानकारी दी। लगातार खांसी, वजन कम होना, बुखार और कमजोरी टीबी के मुख्य लक्षण बताए गए। उन्होंने लोगों से तुरंत जांच कराने और उपचार न छोड़ने की अपील की। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed