{"_id":"6a5b6b4028e0c0f8c207cae9","slug":"nainisain-road-may-remain-closed-for-four-months-traffic-to-be-diverted-via-simli-dimmar-route-chamoli-news-c-48-1-kpg1001-125315-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: चार माह तक बंद रह सकती है नैनीसैंण सड़क, सिमली-डिम्मर मार्ग से होगा डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: चार माह तक बंद रह सकती है नैनीसैंण सड़क, सिमली-डिम्मर मार्ग से होगा डायवर्जन
Sat, 18 Jul 2026 05:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 18 Jul 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-सिंचाई विभाग ने जिला प्रशासन से मांगी अनुमति, सुरक्षा कार्य के चलते सड़क पर यातायात रोकने की मांग
-नैनीसैंण क्षेत्र का यातायात कर्णप्रयाग से सिमली, डिम्मर सड़क से होगा डायवर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। कपीरी पट्टी के गांवों की जीवन रेखा मानी जाने वाली नैनीसैंण सड़क पर कर्णप्रयाग की ओर से अगले चार माह तक यातायात बंद रह सकता है। सिंचाई विभाग ने इसके लिए जिला प्रशासन से अनुमति मांगी है। विभाग यहां भूधंसाव प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा और ट्रीटमेंट का कार्य कर रहा है।
बहुगुणानगर में करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे सुरक्षा कार्यों के तहत नैनीसैंण सड़क पर पाइलिंग और अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे। इस दौरान बड़ी मशीनों के उपयोग के कारण सड़क पर वाहनों का संचालन संभव नहीं होगा।
यह सड़क नाकोट, डिम्मर, धारडुंग्री, कनखुल मल्ला, कनखुल तल्ला, ग्वाड़ सहित कपीरी पट्टी के कई गांवों को जोड़ती है। यातायात प्रभावित होने पर वाहनों को कर्णप्रयाग-सिमली-डिम्मर मार्ग से डायवर्ट करने का प्रस्ताव दिया गया है।
विज्ञापन
वर्जन:
मंडी समिति में सुरक्षा कार्यों के तहत पहले चरण में पाइलिंग एवं ड्रिलिंग का कार्य अंतिम दौर में है। इसके बाद अब नैनीसैंण सड़क पर सुरक्षा कार्य होने है, इसके लिए जिला प्रशासन से इस सड़क को करीब चार माह तक कर्णप्रयाग में बंद रखने की अनुमति मांगी गई है जबकि यहां का यातायात सिमली-डिम्मर सड़क से डायवर्ट करने का प्रस्ताव दिया गया है। यदि आपातकालीन स्थिति आएगी तो सड़क पर यातायात सुचारू कर दिया जाएगा।
-- -शुभम डोभाल, सहायक अभियंता सिंचाई विभाग कर्णप्रयाग