फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Narayanbagar market remained closed following the demise of Dr. Naveen Dimri.

Chamoli News: डॉक्टर नवीन डिमरी के निधन पर नारायणबगड़ बाजार रहा बंद

Sun, 12 Jul 2026 05:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 12 Jul 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
Narayanbagar market remained closed following the demise of Dr. Naveen Dimri.
स्थानीय लोगों, व्यापारियों और शिक्षक कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणबगड़। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर नवीन डिमरी के आकस्मिक निधन पर रविवार को स्थानीय लोगों, व्यापारियों और शिक्षक कर्मचारियों ने शोक सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके निधन पर सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे।

शनिवार को अस्पताल परिसर में क्षतिग्रस्त दीवार का खोखला हिस्सा भरभराकर गिरने से मलबे में दबकर डॉक्टर नवीन डिमरी की मौत हो गई थी। रविवार को अस्पताल परिसर में आयोजित शोकसभा में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए और उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई। सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकसंतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। दूसरी ओर शोक में नारायणबगड़ बाजार बंद रहा। डॉ. डिमरी के निधन पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि दलीपसिंह नेगी, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष रघुवीर सिंह नेगी, विनोद मलेठा, ग्राम प्रधान देवेंद्र कोहली, पूर्व प्रधान रमेश गुसाईं, वीर भरत सिंह नेगी, अनिल नैनवाल, कलम सिंह नेगी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed