फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Tribute paid to former CM BC Khanduri.

Chamoli News: पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी को दी श्रद्धांजलि

Sun, 12 Jul 2026 05:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 12 Jul 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to former CM BC Khanduri.
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। विकासखंड सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सीएम स्व. भुवन चंद्र खंडूड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान जिले भर से यहां पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने स्व. खंडूड़ी के चित्र पर पुष्पांजलि दी। स्व. खंडूड़ी के पुत्र और भाजपा नेता मनीष खंडूड़ी ने कहा कि पिताजी को हमेशा ही प्रदेश और पहाड़ की चिंता रहती थी। केंद्र में भूतल एवं परिवहन मंत्री रहते हुए सड़कों का नेटवर्क तैयार हुआ। पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, प्रदेश सरकार में दायित्वधारी प्रेम सिंह राणा, रामचंद्र गौड़, वरिष्ठ नेता एवं अधिवक्ता हरीश पुजारी, टीका प्रसाद मैखुरी, वीरेंद्र नेगी, धन सिंह नेगी आदि ने भी कई संस्मरण साझा किए। इस दौरान जिला महामंत्री अरुण मैठाणी, पवित्रा बिष्ट, राकेश कुमार डिमरी, राकेश रतूड़ी, जिपंस विक्रम कठैत, नपा अध्यक्ष गणेश शाह, नगर अध्यक्ष बृजेश बिष्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष अनिल खंडूड़ी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed