फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Newly admitted students were provided with information about academic activities.

Chamoli News: नव प्रवेशी विद्यार्थियों को दी शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी

Tue, 11 Aug 2026 06:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 11 Aug 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
Newly admitted students were provided with information about academic activities.
फोटो
विज्ञापन

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में दो दिवसीय अभिविन्यास कार्यक्रम शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में स्नातक में नव प्रवेशी बीएससी, बीकॉम और बीबीए के छात्र-छात्राओं के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया है। पहले दिन विद्यार्थियों को महाविद्यालय के इंफ्रास्ट्रक्चर व शैक्षिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई।

अखिल भारतीय शिक्षा समागम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नई शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रम की संरचना व उपयोगिता पर विशेष फोकस किया गया। प्राचार्य प्रो. एमपी नगवाल ने महाविद्यालय विद्या का केंद्र होने के साथ सर्वांगीण विकास का भी अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम संयोजक डॉ. जगमोहन सिंह नेगी ने महाविद्यालय का इंफ्रास्ट्रक्चर व विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधा के बारे में बताया। डॉ. प्रियंका उनियाल ने विज्ञान वर्ग, डॉ. अनुराग शर्मा ने कॉमर्स व इरम अंसारी ने बीबीए पाठ्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी। कॉलेज की खेल गतिविधियों, सांस्कृतिक कार्यक्रम, एनसीसी, एनएसएस, रोवर रंजर्स, नमामि गंगे, यूथ रेडक्रास आदि के बारे में भी बताया गया। इस दौरान डॉ. बलदेव राम, डॉ. हरेंद्र मोहन, डॉ. हर्षी खंडूड़ी, डॉ. डीएन जोशी, डॉ. राजेश, डॉ. दिगपाल, डॉ. अभय, डॉ. रुपेश, डॉ. जोगेंद्र आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. प्रेमलता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed