{"_id":"6a71da7b8fd592882709a957","slug":"no-water-supply-in-chamola-and-senu-villages-for-three-days-karnpryag-news-c-48-1-kpg1003-125690-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: चमोला और सेनू गांवों में तीन दिन से नहीं आ रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: चमोला और सेनू गांवों में तीन दिन से नहीं आ रहा पानी
Tue, 04 Aug 2026 05:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 04 Aug 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
100 से अधिक उपभोक्ता परेशान, प्राकृतिक स्रोतों से ढोना पड़ रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। ब्लॉक के चमोला और सेनू गांवों में तीन दिन से पेयजल आपूर्ति पड़ी है। ऐसे में ग्रामीण लगभग एक किमी दूर जल स्रोत से पीने का पानी लाने के लिए विवश हैं। 100 से अधिक उपभोक्ताओं को परेशानियों झेलनी पड़ रही हैं।
चमोला और सेनू गांवों में सांकवा गदेरे स्रोत से पेयजल आपूर्ति होती है। चमोला गांव की पेयजल व्यवस्था का जिम्मा पेयजल निगम और सेनू गांव का जिम्मा जल संस्थान के पास है। सामाजिक कार्यकर्ता समीर मिश्रा, मनोज चमोली, सचिन, पवन, बलवीर सिंह आदि ने बताया कि बरसात के चलते गदेरे का जल स्तर बढ़ गया है। ऐसे में पिछले 18 दिनों से लगातार गांव में मिट्टीयुक्त पानी की आपूर्ति हो रही थी लेकिन विगत तीन दिन से चमोला और सेनू गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप है जिससे ग्रामीणों को स्रोतों से पानी भरना पड़ रहा है। वहीं जल निगम के अधिशासी अभियंता अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि विभागीय कर्मियों को चमोला गांव में पेयजल आपूर्ति दुरुस्त करने के निर्देश दे दिए गए हैं। वहीं जल संस्थान के सहायक अभियंता ने कहा कि अवर अभियंता को स्रोत का निरीक्षण के लिए कहा गया है।